Swiggy कंपनी का मालिक कौन हैं? और Swiggy कंपनी किस देश की हैं?

Swiggy कंपनी का मालिक कौन हैं? और Swiggy कंपनी किस देश की हैं

 नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के जरिये ये जानेंगे की Swiggy कंपनी का मालिक कौन हैं?(Swiggy Ka Malik Kaun Hai?) और स्विग्गी कंपनी किस देश की हैं?(Swiggy Kis Desh Ki Company Hai?) अगर आप सभी खाने शौकीन होंगे तो आप सभी ने कभी न कभी स्विग्गी का नाम जरूर सुना होगा या फिर आपके दोस्तों, रिश्तेदार ने आपको जरूर इस के बारे में बताया होगा। स्विग्गी एक जोमाटो की तरह ही फ़ूड डेलिवेरी एप्प हैं जिसके जरिये आप खाना आर्डर कर अपने घर मंगवा सकते हैं।

Swiggy से आप किसी भी रेस्टोरेंट का खाना अपने घर मंगवा सकते हैं स्विग्गी खाने के शौकीन वालो के लिए आज के समय में एक ऐसा नाम बन चूका जो हर वक्त उनके जुबान पर रहता हैं। अगर किसी भी व्यक्ति के घर, रिस्तेदार में यदि कोई पार्टी रहती हैं तो लोग सबसे पहले Swiggy का नाम लेते हैं स्विग्गी आज के समय सभी लोगो के लिए एक भरोसेमंद एप्प बन चुका हैं और ये लोगो को उनके द्वारा किये गए आर्डर को कुछ ही समय में उनके तक पंहुचा देता हैं। अगर आप इस आर्टिकल Swiggy कंपनी का मालिक कौन हैं? और स्विग्गी कंपनी किस देश की हैं? के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो इसको अंत तक जरूर पढ़े।

Swiggy क्या हैं? (Swiggy Kya Hai?)

Swiggy एक फ़ूड डिलीवरी की मल्टीनेशनल कंपनी हैं जिसके द्वारा आप देश के किसी भी कोने में बैठ कर केवल अपने फ़ोन के द्वारा ही अपने लिए अपना पसंदीदा खाना आर्डर कर मंगवा सकते हैं। अगर हम इसके जैसे ही कुछ और एप्प की बात करे तो ये उन सभी से अधिक फ़ूड डिलीवर किया जाने वाला एप्प हैं अभी तक इसके Downloaders की संख्या दस करोड़ से भी ऊपर की हो चुकी हैं और इसको प्ले स्टोर के द्वारा 4.4 की रैटिंग भी दी गयी हैं। जो किसी भी एप्प के लिए एक अच्छा स्कोर हैं।

Swiggy कंपनी का मालिक कौन हैं? (Swiggy Ka Malik Kaun Hai?)

Swiggy सभी फ़ूड डिलीवरी मुकाबले सबसे अच्छा एप्प हैं और ये एक चर्चित नामों में से हैं। Swiggy की शुरुवात सन 2014 में हुई थी। स्विग्गी कंपनी के मालिक का नाम श्रीहर्ष मजेटी, नंदन रेड्डी,और इनके मित्र राहुल जैमिनी है। इन तीनो ने काफी मेहनत के बाद स्विग्गी को एक बड़े मुकाम पर ले गए। और आज के समय फ़ूड डिलीवरी में Swiggy सबसे मशहूर एप्प हैं जिसे लगभग हर व्यक्ति जानता हैं। स्विग्गी अभी तक लगभग भारत के 600 से भी अधिक शहरो में अपनी सर्विस प्रदान कर रहा हैं। जिसमे सबसे मशहूर शहर बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई, हरयाणा, पुणे, हैदराबाद और पंजाब हैं।

Swiggy किस देश की कंपनी है? (Swiggy Kis Desh Ki Company Hai?)

Swiggy एक भारत की सबसे मशहूर फ़ूड डिलीवर कंपनी हैं जिसे श्रीहर्ष मजेटी, नंदन रेड्डी,और इनके मित्र राहुल जैमिनी ने मिलकर शुरू किया था। स्विग्गी का मुख्य कार्यालय बंगलौर, कर्नाटक में स्थित हैं।

Swiggy की शुरुआत कैसे हुई? (Swiggy Ki Suruwat Kaise Hui?)

साल 2013 के शुरुआत में श्रीहर्ष मजेटी और नंदन रेड्डी ने मिलकर एक ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी की शरुआत की जिसका नाम इन्होने Bundl रखा। ये एक कुरियर और शिपिंग कंपनी था। लेकिन काफी मेहनत के बाद भी इनका ये स्टार्टअप नहीं चला और कुछ ही समय में फ़ैल हो गया। Bundl कंपनी के न चलने के बाद इन्होने एक और नया स्टार्टअप करने को सोचा। जो की एक फ़ूड डिलीवर स्टार्टअप था।

स्टार्टअप करने के शुरुआत में इन्होने एक कोडिंग करने वाले व्यक्ति की तलाश की। फिर कुछ समय में इनकी मुलाकात राहुल जैमिनी से हुई। जो की IIT से अपनी शिक्षा पूरी कर चुके थे और myntra जैसे बड़े कंपनी में काम कर रहे थे। फिर इन तीनों ने मिलकर Swiggy जैसे फ़ूड डिलीवर कंपनी का आरंभ किया।

जब ये अपना स्टार्टअप कर रहे थे तब इनके जेसे और भी ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी फ़ूडपांडा, ओला कैफ़े, टाइनी ओवल जैसे फ़ूड डिलीवरी एप्प मार्किट में काफी स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन इन तीनो की कड़ी मेहनत के बाद बाकि कंपनी को पीछे छोड़ Swiggy को एक बड़े मुकाम पर ले गए। और फ़ूड डिलीवरी की दुनिया में इनको स्विग्गी के द्वारा सफलता मिली।

सन 2019 में इन्होने Swiggy स्टोर के नाम से उत्पाद डिलीवरी की दुनिया में कदम रखा। और साल 2020 में अपनी ग्रोसरी सर्विस लॉन्च किया जिसका नाम इन तीनो के द्वारा Instamart रखा गया। लेकिन सन 2021 में इन्होने Swiggy स्टोर को बंद कर दिया। और Instamart को जारी रखा। अभी के समय में इंस्टमार्ट का भी काफी प्रयोग किया जाता हैं। अभी के समय में Swiggy अपने नाम में ही एक बहुत बड़ा ब्रांड बन चुका हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-

Swiggy कंपनी किस देश की हैं?

स्विग्गी कंपनी भारत देश की हैं इसका मुख्य कार्यालय बंगलौर, कर्नाटक में स्थित हैं।

Swiggy कंपनी का मालिक कौन हैं?

स्विग्गी कंपनी का मालिक श्रीहर्ष मजेटी, नंदन रेड्डी,और इनके मित्र राहुल जैमिनी हैं।

ये भी पढ़े –

 

अगर आप सभी को ये आर्टिकल Swiggy कंपनी का मालिक कौन हैं? और स्विग्गी कंपनी किस देश की हैं? अच्छा लगा हो तो हमें कमेंट में जरूर बताये। और ये आर्टिकल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ facebook और twitter पर जरूर शेयर करे।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10+ तरीके घर बैठे मोबाइल से पैसे कैसे कमाए (Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye)

बिना पैसे लगाए इन एप्प्स से कमा सकते हैं लाखों। Online Earning Apps without any Investment